अमेरिका के राष्ट्रपति का भारत आगमन के विरोध में दिया धरना
कानपुर टुडे हिंदी दैनिक समाचार पत्र संयुक्त विपक्षमोर्चा के तत्वाधान में मौजूद राजनीति व देश में बढ़ रही सांप्रदायिकता एवं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत आने के विरोध में राजनीतिक दलो सपा, कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, रालोद, लोकतांत्रिक जनता दल, स्वराज इंडिया सहित कई बार दलों के नेताओं ने राम आसरे पार्क बड़ा चौराहा पर धरना देकर विरोध जताया। आरोप लगाते हुए आर एल डी नगर अध्यक्ष मो उस्मान ने कहा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का स्वागत क्या इसलिए किया जा रहा है कि अमेरिका के समाचार पत्र ने प्रकाशित किया है कि ट्रम्प ने अभी तक राष्ट्रपति बनने के बाद दस हज़ार बार झूठ बोला है और अमरीका में लोकतंत्र विरोधी महिला विरोधी कहा जाता है साथ ही साथ नक्सलवादी कहा जाता है हिंदुस्तान को विकासशील देशों की लिस्ट में हटा दिया है क्या इस कारण भारत में बुलाकर मोदी उनका स्वागत कर रहे हैं एक और अमेरिका के राष्ट्रपति कहते हैं भारत हमारे साथ अच्छा सलूक नहीं करता है परंतु मोदी हमारे मित्र हैं अमेरिका के राष्ट्रपति में कौन सा ऐसा काम किया है। जिससे उनका इतना भव्य स्वागत किया जा रहा है। इसी के लिए संयुक्त विपक्ष मोर्चा ने एक साथ मिलकर अमेरिका के राष्ट्रपति का विरोध किया। मुख्य रूप से उपस्थित अरविंद कुमार, सुरेश गुप्ता, प्रदीप यादव, आरएलडी नगर अध्यक्ष मो उस्मान, शाकिर अली उस्मानी, केके तिवारी, अशोक तिवारी, उमाकांत आदि लोग मौजूद रहे।