डीएम ने संभाला केडीए वीसी का चार्ज

डीएम विजय विश्वास पंत ने समाना केडीए उपाध्यक्ष का चार्ज                                                                                                         कानपुर टुडे हिंदी दैनिक समाचार पत्र  2 नवम्बर 2019 कानपुर नगर । कानपुर वासियों के लिए कानपुर मैट्रो योजना  का लाभ उन्हें जल्द मिले, इसके लिए कानपुर मैट्रो को युद्ध  स्तर पर पूर्ण कराना। प्रधानमंत्री आवास योजना का सफल क्रियान्वयन  कराना,  कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा विभिन्न संचालित योजनाओं को जनता तक  सुगमता से पहुंचाया तथा विकास प्राधिकरण की अन्य सेवाओं को  आसानी से  जनता को उपलब्ध कराना। उक्त  निर्देश जिलाधिकारी  विजय विश्वास पंत ने केडीए वी0सी0 का चार्ज लेते हुए  कानपुर विकास प्राधिकरण में व्यक्त किये। उन्होंने  चार्ज लेने के उपरांत कानपुर विकास  प्राधिकरण द्वारा पूर्ण तथा अपूर्ण योजनाओं के विषय में जानकारी करते हुए  संपूर्ण योजनाओं का एक  विस्तृत प्रेजेन्टेशन तैयार करने के लिए सचिव केडीए को निर्देशित किया।उन्होंने मैट्रो योजना को युद्ध स्तर पर पूर्ण  कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना तथा केडीए द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा केडीए द्वारा जनता को दिये जाने वाले लाभ उन्हें गुणवत्तापूर्ण उपलब्ध कराए जाएं । उन्होंने सचिव केडीए को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त केडीए की भूमिका का चिन्हांकन  कर लिया जाए साथ ही केडीए की समस्त भूमि पर केडीए का बोर्ड अवश्य लग जाये । चार्ज लेने के बाद केडीए वी0सी0  विजय विश्वास पन्त  ने समस्त केडीए का निरीक्षण किया ।