वृक्षारोपण करके लिया संकल्प
कानपुर टुडे न्यूज़ कानपुर भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में कल्याणपुर मंडल उपाध्यक्ष सीमा दुबे की अध्यक्षता में हमारा कानपुर हरा भरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में 51 वृक्षों को लगाकर सुरक्षित पर्यावरण के लिए संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए मंडल उपाध्यक्ष सीमा दुबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार जिस प्रकार से पर्यावरण के लिए गंभीर है उत्तर प्रदेश की जनता को सुरक्षित पर्यावरण का संकल्प लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्य कर रहे हैं। उसी क्रम में आज भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा 51 वृक्षों को लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि कानपुर को एक आदर्श शहर बनाएंगे जहां हरे भरे वृक्षों की कोई कमी नहीं होगी और कानपुर को ग्रीन सिटी क्लीन सिटी कहा जाएगा। मुख्य रुप से उपस्थित सीमा दुबे, प्रीति, सुनीता, लक्ष्मी, नेहा आदि लोग मौजूद रहे।