पुतला फूंक जताया विरोध

दस मुखी रावण का पुतला फूक जताया विरोध



कानपुर टुडे न्यूज़  कानपुर प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता की अध्यक्षता में दस मुखी रावण का पुतला दहन किया गया। आरोप लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि सरकार की नीतियों से व्यापारी व आम जनमानस परेशान है। देश व प्रदेश में व्यापारिक समस्याएं बढ़ती जा रही। अर्थव्यवस्था चौपट होती जा रही है। आर्थिक बदहाली ने व्यापारियों को बर्बाद कर दिया है। ऑनलाइन कारोबार को सरकार बढ़ावा दे रही है इससे खुदरा कारोबारी बर्बाद हो गया है।सरकार की नीतियों से देश की अर्थव्यवस्था को खोखला कर दिया है। व्यापारियों नेअपना विरोध दर्ज कराते हुए दस मुखी रावण का पुतला दहन किया। मुख्य रुप से उपस्थित अभिमन्यु गुप्ता, हरप्रीत सिंह बब्बर, मो शाहरुख खलीफा, संजय बिस्वारी, जितेंद्र संधु, मनोज चौरसिया, दविंदर सिंह बॉबी आदि लोग मौजूद रहे।