जनसंपर्क कर वोट मांगा

किया जनसंपर्क जनता ने वोट के रूप में आशीर्वाद देने का दिया आश्वासन



समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में गोविंद नगर विधानसभा उपचुनाव में आज समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सम्राट विकास यादव की जीत के लिए जनता के बीच में जाकर जनसंपर्क कर रहे थे। जनता ने भी जमीनी प्रत्याशी सम्राट विकास यादव को वोट के रूप में आशीर्वाद देने का आश्वासन दिया। वही जानकारी देते हुए अशोक यादव ने बताया कि 212 गोविंद नगर विधानसभा चुनाव के समाजवादी पार्टी के  प्रत्याशी सम्राट विकास यादव ने आज शास्त्री नगर वार्ड, दादा नगर वार्ड, काकादेव वार्ड, अर्मापुर, दुर्गा पूजा, व अरमापुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के लोगों से मिलकर अपने हजारों समर्थकों के साथ जनसंपर्क किया। सपा कार्यकर्ताओं में युवा प्रत्याशी सम्राट विकास यादव के लिए अजीब सा उत्साह दिखा सपा कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ प्रत्याशी जनसंपर्क जनता के बीच में जाकर करा रहे हैं।