गेंजेस क्लब में दीप जलाकर कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ

दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ



पार्टी प्लेनेट क्लब व क्रेजी डांस एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में गैंजेस क्लब में हमें तुम पर नाज़ है व डांडिया उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय कपूर ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कंचन सिंह ने बताया कि समाज में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले समाजसेवी को सम्मानित किया गया है। जिन्होंने अपने कार्यों की द्वारा समाज को एक नई दिशा प्रदान की है। वही अजय कपूर ने कंचन सिंह की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि कंचन सिंह हमेशा समाज के उत्थान के लिए कार्य करती है। कंचन सिंह नारी शक्ति का रूप है। कार्यक्रम में डांडिया के साथ साथ कई आकर्षक उपहारों की भी व्यवस्था की गयी। जिसमें बेस्ट डांस, बेस्ट कपल, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट हेयर स्टाइल और डांडिया दिवा प्रमुख रहे। विभिन्न गानों जैसे ढोली तारों ढ़ोल बाजे, हे  नाम रे सबसे बड़ा तेरा नाम, आदि गानों पर लोगों ने जमकर डांस किया। इसके साथ साथ स्वादिष्ट वयंजनो का भी लुफ्त उठाया इस कार्यक्रम को सभी ने पूरे परिवार के साथ एन्जॉय किया कार्यक्रम का आयोजन कंचन सिंह और अर्चना गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रतीक त्रिपाठी द्वारा किया गया। मुख्य रुप से उपस्थित अजय कपूर, कंचन सिंह, अनुपमा सेठ, अर्चना गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।