गांधी संदेश यात्रा का किया स्वागत
कानपुर टुडे न्यूज़ अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले के नेतृत्व में चल रही गांधी संदेश यात्रा का आगमन कल्याणपुर मंडल में हुआ। कल्याणपुर मंडल में आते ही कल्याणपुर मंडल उपाध्यक्ष सीमा दुबे ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गांधी संदेश यात्रा का फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। जानकारी देते हुए सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने बताया कियात्रा पनकी हनुमान मंदिर से 7:10 बजे चलकर रतनपुर रोड किराए से पनकी बाजार से नहर उनसे आवास विकास से लोधेश्वर मंदिर से चुंगी नया शिवली रोड महिला होटल पुराना शिवली रोड क्रॉसिंग बिठूर रोड तिराहे से गूबा गार्डन आई आई टी गेट चौराहा से वापसी बैरी कल्याणपुर से शुभ संस्कार गेस्ट हाउस इंद्रानगर कल्याणपुर इन क्षेत्रों से होते हुए आखिरी में गांधी संदेश यात्रा समाप्त हुई।कल्याणपुर मंडल उपाध्यक्ष सीमा दुबे अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ गांधी संदेश यात्रा में शामिल हुई।सांसद ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। मुख्य रुप से उपस्थित मंडल उपाध्यक्ष सीमा दुबे, राजेश सिंह सेंगर, बड़े सिंह चंदेल, लीलावती रेखा शर्मा, महेश तिवारी, अनीता चतुर्वेदी, अनिल दीक्षित, श्यामू तिवारी, उमेश निगम आदि लोग मौजूद रहे।