रैली निकालकर छात्र ने दिया मुक्ति संदेश
कानपुर टुडे न्यूज़ कानपुर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ४ एन सेन कालेज के तत्वाधान में एक स्वस्थ भारत स्वच्छ भारत प्लास्टिक मुक्त भारत हेतु एक रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या पूर्णिमा दीक्षित ने किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ मीनाक्षी व्यास ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अब हम सबके पास बहुत समय नहीं है। प्लास्टिक ने चारों तरफ से हमें कैद कर लिया है। प्लास्टिक प्रशांत महासागर की सबसे गहरी मरीना ट्रचं तक पहुंच गई है। हरिद्वार की ग्यारह साल की बेटी रिद्धिमा पांडे एशिया की अकेली बच्ची है। जो न्यूयॉर्क में यूं एन के क्लाइमेट एक्शन समिट में शामिल हुई है। रैली में स्वयंसेवकों ने उत्साह से भाग लिया और आगे से प्लास्टिक का प्रयोग ना करने की शपथ ली।